अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवादों का सिलसिला जारी है। इस मामले को लेकर एक स्थानीय अधिवक्ता ने संपूर्णानंद इलाके में दीवारों पर एक पोस्टर चस्पा किया है। जिसमें कंगना को द्रोपदी और उद्धव ठाकरे को दुशासन के रूप में दर्शाया गया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर में उद्भव कंगना का चीरहरण कर रहे हैं , तो पीएम मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। वहीं दरबार में संजय राउत को भी बैठे दर्शाया गया है।
श्रीपति मिश्रा ने बताया देश के हालात में कंगना ने अपने आप को जोखिम में डालकर हर महिला की आवाज को बुलंद किया है। शिवसेना की सरकार ने कंगना के दफ्तर को तोड़ दिया है। ऐसी कार्यवाही किसी महिला के विरुद्ध द्वेष पूर्ण हैं। हम सभी का कंगना के साथ हैं। हालांकि की पोस्टर को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ लोगों द्वारा इसे मैनेज किया गया है। पोस्टर हालांकि जहां लगाया गया था, अब वहां से हटा दिया गया है। काशी में इससे पहले किन्नर भी सड़कों पर समर्थन में उतर चुके हैं।
