बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पूनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके इसकी जानकारी दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके फैंस को शादी की जानकारी दी। फोटो शेयर होते ही फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई।
फोटो में दिख रहा है कि शादी के लिए पूनम और उनके पति सैम ने एक जैसे डिजाइनर कपड़े पहने हुए हैं पूनम ने नेवी ब्लू कलर का लहंगा पहना वहीं सैम ने ट्रेडिशनल अंदाज में उसी रंग की शेरवानी पहन रखी है दोनों की ड्रेस पर पिंक और व्हाइट कलर की एम्ब्रॉयडरी हो रही है। पूनम ने अपनी दो फोटो शेयर की है इसमें एक में वो सैम के साथ पोज दे रही हैं और एक कैंडिड फोटो है इसमें पूनम घूंघट डाले हुए हैं और सैम और पूनम बेहद खुश दिख रहे हैं।
फोटो के साथ पूनम ने लिखा, अगले सात जन्म मैं तुम्हारे साथ बिताने हैं. सैम ने कमेंट किया और लिखा, ‘बिल्कुल मिसेज़ बॉम्बे’.
सैम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें एक फोटो में पूनम अपनी मेहंदी दिखाती नज़र आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो ब्राइडल लुक में दिख रही हैं।

