Type Here to Get Search Results !

तेज़स्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो हम 10 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, जाने क्या है नौकरियां देने का तेज़स्वी यादव का पूरा प्लान

बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीख आ जाने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है और वादों और घोषणाओ की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में प्रतिपक्ष के नेता तेज़स्वी यादव आज बिहार के युवाओं को आकर्षित करने के लिए एक बड़ा चुनावी ऐलान किया है। तेज़स्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी यानी महागठबंधन की सरकार बनी तो सबसे पहले जो कैबिनेट की बैठक होगी तो बिहार के बेरोजगारों के हित में फैसला लिया जाएगा और करीब 10 लाख लोगो को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
तेज़स्वी यादव ने बिहार के बेरोजगार लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के बनते ही 10 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए फैसला लिया जाएगा। तेज़स्वी यादव ने आगे कहा है कि उनके वेब पोर्टल से रजिस्टर्ड युवा और मिस कॉल नम्बरों से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लाखो में रही है। 

तेज़स्वी यादव ने आगे कहा कि पहले साइन से सबसे पहले यही काम करेंगे। यह कोई झूठा वादा नही है क्योंकि इससे पहले ही सरकार सिर्फ झोइट बोलती आ रही है, एक साल में 2 करोड़ युवाओ को नौकरी देने की बात हो रही थी।15 साल से राज़ करने वालो ने बिहार को कंगाल बना दिया है। हर एक बिहारवासी पर 37000 रुपये का कर्ज हो गया है और कुल 12 करोड़ बिहारियो के सर पर कर्ज़ का भार है। विधानसभा की ड्राइवर और चपरासी की नौकरी के लिए लोगो ने 5 लाख आवदेन दिया था और स्वास्थ्य विभाग में 4.5 लाख नौकरियां खाली है। 

तेज़स्वी यादव ने ये भी वादा किया कि जो राजद की सरकार नौकरी देगे वो स्थाई और सरकारी नौकरी होगी। तेज़स्वी यादव ने ये भी स्पस्ट किया कि जब लोग पूछते है कि आप कैसे पूरा करेंगे तो वो बताते है स्वास्थ्य विभाग में तय मानक है 1000 पर 1 डॉक्टर होना चाहिए और बिहार की आबादी करीब 12 करोड़ है, इस हिसाब से करीब 1,25,000 डॉक्टरों की जरूरत है। उसके हिसाब से नर्स और मेडिकल स्टाफ की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग में 2.5 लाख लोगों की जरूरत है। पुलिस विभाग में 50000 पुलिसकर्मियों का पद रिक्त है और यह तब है जब पुलिस-पब्लिक का अनुपात अबसे कम है। 1 लाख की आबादी पर 77 पुलिसकर्मी है। मकनीपुर जैसे छोटे राज्य की बात करे तो वह की 1 लाख की आबादी पर 1 हज़ार पुलिसकर्मी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad