Type Here to Get Search Results !

श्री कृष्ण जन्म भूमि को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद अलर्ट पर प्रशासन, बढ़ाई गई सुरक्षा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और उसके आसपास की भूमि को मुक्त कराने को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल होने के बाद मथुरा में हलचल बढ़ गई है। लोगों में तरह - तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह के आसपास पुलिस और पीएसी अलर्ट रही। संदिग्धों की जांच की गई। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर कमांडो और डॉग स्क्वाड भी तैनात हैं। हर आने - जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अदालत पहुंच गया है। श्रीकृष्ण विराजमान नाम से अदालत में एक याचिका दाखिल कर 13.37 एकड़ जमीन का मालिकाना हक मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरीशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन ने श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से मथुरा में सीनियर सिविल जज छाया शर्मा की अदालत में याचिका दाखिल की है । इनमें 13.37 एकड़ की श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मालिकाना हक मांगा गया है।श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से अदालत में याचिका दाखिल होने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान , शाही ईदगाह के साथ वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, दाऊजी जैसे प्रमुख धर्मस्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad