पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने खुद ट्वीट कर लोगो को इसकी जानकारी दी है। उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हु की मैन आज पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह कर के कोरोना वायरस जांच टीम को बुलाया। मुझे 3 दिनों से हल्का बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड-19 के बचाव के सभी नियमों का पालन किया फिर भी कोरोना वायरस संक्रमित निकली हु।
उमा भारती ने आगे लिखा है कि मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम कुंज में क्वारंटाईन हो चुकी हूं। यह जगह बिल्कुल मेरे परिवार जैसा है। 4 दिन बाद फिर से मेरी जांच होगी और अगर स्तिथि सही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार आगे का निर्णय लुंगी। उमा भारती ने य भी कहा कि उनसे संपर्क में आये लोग कोरोना वायरस की जांच जरूर करवाए और सावधानी बरतें।
