Type Here to Get Search Results !

Weather Update : उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी के इन 11 जिलों में बारिश के आसार


लखनऊ : मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के पश्चिमी इलाके के कुछ जिलों में हल्की बारिश की गुंजाइश है। जिन जिलों में अगले कुछ घंटे में बौछारें पड़ सकती हैं वे हैं - 
मुरादाबाद , 
अमरोहा ,
बुलंदशहर , 
हापुड़ , 
मेरठ , 
बिजनौर , 
मुजफ्फरनगर , 
शामली , 
सहारनपुर , 
बागपत , 
गाजियाबाद। 

इसके अलावा प्रदेश के बाकी सभी जिलों में आमतौर पर मौसम खुला रहेगा । 21 अगस्त को पूर्वी यूपी , तराई , मध्य , रुहेलखंड , ब्रज क्षेत्र और बुंदेलखंड किसी भी इलाके में बारिश संभावना नहीं है। यह सिलसिला 22 अगस्त तक जारी रह सकता है। हालांकि , अभी तक के मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले तीन - चार दिनों में पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad