Type Here to Get Search Results !

Uttar Pradesh Corona Update : उत्तर प्रदेश में कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, राजधानी के हालात बिगड़े

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4603 नए मामले सामने आए जबकि 50 और मौतों के साथ गुरुवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2280 हो गया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4603 कोरोना पॉज़िटिव मिले है और 50 संक्रमितों की मौत हुई है । प्रदेश में कोरोना से अब तक 2280 की मौत हुई है । इसके साथ ही प्रदेश में अब 49709 एक्टिव केस है । जबकि 88786 लोगों ठीक हो चुके हैं । 

लखनऊ के हालात बहुत ख़राब है । यहां बीते 24 घंटे में 621 कोरोना पॉज़िटिव मिले और 14 की मौत हो गई है। लखनऊ में एक्टिव केस 7039 है ।
कानपुर नगर में 358 कोरोना पॉज़िटिव मिले जबकि यहां एक्टिव केस की संख्या 4307 है । गोरखपुर में 308 कोरोना पॉज़िटिव मिले और एक्टिव केस 1916 हो गए है । वहीं ,वाराणसी में 2284 एक्टिव केस है , जबकि प्रयागराज में 220 कोरोना पॉज़िटिव मिले और एक्टिव केसों की संख्या 2227 हो गई है ।

सभी जिलों का विवरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad