Type Here to Get Search Results !

Sadak 2 Trailer: सड़क 2 के ट्रेलर को लोगों ने किया ना पसंद अब तक 27 लाख लोग कर चुके हैं डिसलाइक


आलिया भट्ट , संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ' सड़क 2 ' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में थ्रिलर और रोमांस का फुल कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक 57 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है , लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि ट्रेलर पर Likes से कई गुना ज्यादा Dislikes आए हैं। सड़क 2 पर आए फैंस के रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि वह ट्रेलर से खुश नजर नहीं आ रहे हैं । बता दें कि ट्रेलर पर अब तक जहां 161 हजार लाइक(Likes) हैं तो वहीं 27 से ज्यादा वीडियो पर डिस्लाइक्स(Dislikes) भी हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत मामले का पड़ रहा है असर
दरअसल , सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लोग स्टार किड्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।  नेपोटिज़्म के नाम पर स्टार किड्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है। यही वजह मानी जा रही है कि लोग आलिया भट्ट की इस फिल्म को भी बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad