Type Here to Get Search Results !

Breaking News:कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन


नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी , जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। कुछ घंटे पहले ट्वीट कर दी थी चैनल पर डिबेट में जाने की जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी। 
पात्रा ने ट्वीट कर लिखा– “विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं । जीवन बहुत अनिश्चित है ... अभी भी शब्द नहीं मिल रहे हैं । ”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad