Type Here to Get Search Results !

Corona update: उत्तर प्रदेश में लगातार बढता जा रहा है कोरोनावायरस का खतरा 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4583 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं और 54 मरीजों की मौत हुई। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 49347 है, अब तक 84661 संक्रमित ठीक हो चुके है। वहीं , कोरोना वायरस की महामारी की वजह से प्रदेश में अब तक 2230 लोगों की मौत हुई है। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 84 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6182 पहुंच गया है। हालांकि अभी तक 5277 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, तो 862 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं , इस बीमारी की वजह से अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है। 

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक , प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 97 हजार 911 टेस्ट किए गए हैं । मुरादाबाद में आज 97 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2634 हो गया है। अब तक 1934 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं , जिले में 632 एक्टिव केस हैं । वहीं , कोरोना की वजह से 68 लोगों की मौत हो चुकी है ।

Corona का सभी जिलों का विवरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad