Type Here to Get Search Results !

Weather Update : उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, तराई जिलों में सकती है भारी बारिश

फ़ाइल फोटो

लखनऊ : मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानि 12 अगस्त को बारिश का ज्यादा जोर पूर्वांचल , तराई और मध्य यूपी के जिलों में देखने को मिलेगा। हालांकि , ब्रज क्षेत्र के जिले भी इसमें शामिल हैं , जहां बुधवार को बारिश जारी रहेगी। बारिश की वजह से थोड़ी असुविधा मथुरा में हो सकती है , क्योंकि कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं । मथुरा में भी बारिश जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में भी बारिश जारी रहेगी। 

मंगलवार को हुई बारिश से गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज दोपहर तक जिन जिलों में बारिश की संभावना है वे जिले हैं- जौनपुर , आजमगढ़ , बलिया , बनारस , अंबेडकरनगर , बस्ती , अयोध्या , सुल्तानपुर , अमेठी , प्रयागराज , भदोही , मिर्जापुर , सोनभद्र , प्रतापगढ़ , रायबरेली , फतेहपुर , सुल्तानपुर , लखनऊ , कानपुर , औरैया , कन्नौज , मथुरा , हाथरस , अलीगढ़ , आगरा , मेरठ , मुरादाबाद और बिजनौर । बता दें कि मंगलवार शाम से लेकर देर रात तक लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश होती रही। यह सिलसिला गुरुवार 13 अगस्त तक जारी रह सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad