Type Here to Get Search Results !

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड में जमा पैसे को NDRF में ट्रांसफर किए जाने वाली दायर याचिका पर सुनाया फैसला

सुप्रीम कोर्ट इमारत

नई दिल्ली : पीएम केयर्स फंड में जमा हुए पैसे को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष ( NDRF ) में ट्रांसफर करने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पीएम केयर्स फंड भी चैरिटी फंड ही है । लिहाज़ा रकम ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं । कोई भी व्यक्ति या संस्था NDRF में रकम दान कर सकता है । 

केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था कि राष्ट्रीय और राज्यों के आपदा में राहत कार्यों के लिए पीएम केयर फंड दूसरे फंड पर रोक नहीं लगाते । जिनमें स्वैच्छिक दान स्वीकार किए जाते हैं । केन्द्र सरकार ने कहा कि पीएम केयर फंड बनाने पर रोक नहीं है , इस फंड में लोग स्वेच्छा से दान दे सकते हैं , इसलिए सारा पैसा NDRF में ट्रांसफर करने की मांग सुनवाई योग्य नहीं है , इस मामले में दायर जनहित याचिका ख़ारिज की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad