कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को दावा किया कि उनके देश ने कोरोनावायरस के पहले टीके को मंजूरी दे दी है। पुतिन ने कहा कि कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वायरस वैक्सीन है। उनकी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है। इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है। पुतिन ने ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन का डोज बनाया जाएगा। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने रूस के वैक्सीन को लेकर आशंका जाहिर की थी और कहा था कि रूस जल्दबाजी में वैक्सीन ला रहा है।
पुतिन की दोनों दोनों बेटियों को भी लगा वैक्सीन का टीका
रूस के राष्ट्रपति ने कहा, “इस सुबह दुनिया में पहली बार, नए कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन रजिस्टर्ड हुई।” राष्ट्रपति पुतिन ने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस वैक्सीन पर काम किया है। पुतिन ने कहा कि वैक्सीन जरूरी टेस्ट से गुजरी है और उनकी दोनों बेटियों को भी टीका लगा है। वे ठीक महसूस कर रही हैं।
