Type Here to Get Search Results !

Janmashtami : जन्माष्टमी से पहले इस्कॉन मंदिर में विदेशी भक्तों सहित 16 कोरोना संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना का आतंक जारी हैं । इसी बीच जन्माष्टमी उत्सव से पहले वृंदावन का इस्कॉन मंदिर सील कर दिया गया । वजह , वहां पुजारी सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले । बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी यहां दो लोग संक्रमित मिले थे । इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट के लिए 150 से ज्यादा लोगों के नमूने लिए थे । कोरोना के इतने मामले सामने आने के बाद अधिकारियों ने बताया कि लोगों के आन - जाने पर रोक लगाई गई है और मंदिर को सील कर दिया गया हैं ।

आपको बता दें कि प्रशासन ने पहले से ही जन्माष्टमी के दिन भीड़ रोकने के लिए मंदिरों को दिशा निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सरकार ने लॉकडाउन को खोलना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मंदिरों को भक्तों और श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल रखा है। हालांकि, इस दौरान मंदिर प्रशासन को कोविड गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad