Type Here to Get Search Results !

दैनिक राशिफल : आज मिल सकता है डूबा हुआ पैसा, पढ़िए आज का राशिफल

पढ़िए आज का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : फालतू खर्च अधिक होगा , कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। 

वृषभ : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है , सोच - समझकर निर्णय करें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। 

मिथुन : जल्दबाजी से समस्या उत्पन्न होगी , व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी, विवाद न होने दें । सोच - समझकर निर्णय करें। 

कर्क : पूजा - पाठ में लगेगा, सत्संग का लाभ मिलेगा । महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। 

सिंह : वाणी पर नियंत्रण रखें, चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें , विशेषकर गृहिणियां ध्यान रखें।

कन्या : प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी , शत्रुओं का पराभव होगा । कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। 

तुला : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। 

वृश्चिक : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले पाएंगे, सोच - समझकर निर्णय करें। 

धनु : दूर से बुरी खबर प्राप्त हो सकती है , धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें ,दौड़धूप अधिक होगी। अपने ही विरोध करेंगे। 

मकर : मेहनत का फल मिलेगा  पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोच - समझकर निर्णय करें , मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। 

कुंभ : साथियों से मुलाकात होगी , उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा , निर्णय सोच - समझकर करें।

मीन : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है , जोखिम व जमानत के कार्य टालें । रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad