Type Here to Get Search Results !

Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में कर रहे हैं राम मंदिर भूमि पूजन


खत्म हुआ वर्षों का इंतजार
लगभग 500 वर्षों की लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी। पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए जाएंगे
देखिए भूमि पूजन लाइव
                      Video credit : DD news
पीएम मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। 

राम मंदिर का भूमि पूजन जारी है, प्रधानमंत्री कर रहे हैं भूमि पूजन।भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44.08 मिनट पर है। उससे पहले ही बाकी सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कर रहें हैं भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिजात के पौधे को लगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिजात के पौधे को लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पौधे को पानी भी दिया और वहां उपस्थित लोगों से बात की। इस पौधे के कई गुण होते हैं
पीएम मोदी ने राम लला मंदिर में श्रीरामलला को साष्टांग प्रणाम किया।

पीएम हनुमान गढ़ी में कर रहें हैं पूजा 
फोटो : ANI
फोटो : ANI

PM का काफ़िला साकेत कॉलेज से हनुमान गढ़ी के लिए रवाना।
फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। हेलिपेड से पीएम मोदी सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे। वहां पर पूजा करने के बाद भूमि पूजन स्थल के लिए रवाना होंगे।

PM का हेलीकॉप्टर अयोध्या में उतरा 


अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
साकेत कॉलेज के ऊपर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पहुँचा , कुछ ही देर में लैंडिंग, CM योगी करेंगे स्वागत 

अमेरिका के वाशिंगटन में लोगों ने मनाया जश्न

RSSमोहन भागवत भी भूमि पूजन स्थल पर पहुंच गए हैं. अब से कुछ देर में पीएम मोदी भी यहां पहुंचेंगे

कार्यक्रम स्थल पर CM योगी ने किया सन्तों का स्वागत अभिनंदन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. अब से कुछ देर में वो अयोध्या पहुंचेंगे, जहां हेलिपेड से वो सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचेंगे
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास अपने आवास से भूमि पूजन स्थल के लिए रवाना हो गए हैं

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट
PM मोदी का विशेष विमान लखनऊ पहुँचा, लखनऊ से हेलीकॉप्टर से अयोध्या जायेंगे PM,कुछ ही क्षणों में होंगे रवाना।

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं. अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पर पहुंचेंगे. अयोध्या में पूजा शुरू हो गई है, सुबह ही रामलला के दर्शन भी कराए गए हैं. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उमा भारती समेत अन्य कई अहम मेहमान अयोध्या में भूमि पूजन स्थल पर पहुंच चुके हैं.
10:10 AM, 05-AUG-2020
शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने निकाली झांकी


भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई: केजरीवाल


बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह: ओवैसी
वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि बाबरी मस्जिद थी और रहेगी।
ओवैसी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'बाबरी मस्जिद थी और रहेगी। इंशाअल्लाह।'


09:49 AM, 05-AUG-2020
  • 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी
  • 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलिपैड पर लैंडिंग।
  • 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंचकर 10 मिनट दर्शन-पूजन।
  • 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन। रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण। भूमिपूजन, राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना।
  • 1.10 बजे महंत नृत्यगोपाल दास सहित ट्रस्ट कमेटी से करेंगे भेंट।
  • 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलिपैड के लिए प्रस्थान।
  • 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर


प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए निकले
इस मौके पर प्रधानमंत्री  मोदी भारतीय परिधान में में नजर आए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए हैं। 10:35 पर पीएम मोदी के विशेष विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी। इसके बाद 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए निकलेंगे। 






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad