राम मंदिर निर्माण के लिए पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने 21 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंद देव गिरी महाराज ने ये घोषणा की है। दावा किया जा रहा है कि ये देश के किसी भी शैक्षणिक संस्था द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए ये अबतक का सबसे बड़ा दान है।
पुणे के निजी विश्वविद्यालय एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वनाथ कराड ने बताया कि राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा राममंदिर के आवास में एक भव्य ग्रंथालय के निर्माण के लिए भी इस पैसे को खर्च किया जाएगा।
