Type Here to Get Search Results !

पार्सल में आया गलत सामान युवक ने पोस्टमैन को पीटा

पार्सल खुद ने मंगवाया और गलत सामान आने पर पोस्टमैन की कर दी पिटाई।
सांकेतिक फोटो
उज्जैन से जगदीश परमार की रिपोर्ट

उज्जैन : एक अनाड़ी थाना नागझिरी क्षेत्र के करौंदिया गांव में रहने वाले लक्ष्मण पिता रामचंद्र के घर बुधवार दोपहर पोस्टमैन पार्सल देने गया था परंतु पार्सल में वह सामान नहीं निकला जो मंगवाया गया था इससे नाराज होकर अनाड़ी लक्ष्मण ने पोस्टमैन के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए।

माधव नगर थाना प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा द्वारा बताया गया आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

हंसराज बैंडवाल निवासी किशनपुरा मक्सी रोड स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर पदस्थ हैं वह बुधवार को करौंदिया गांव में एक पार्सल देने गए थे इस पर पार्सल लेने वाले लक्ष्मण ने उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए लक्ष्मण का कहना था कि पार्सल से छेड़छाड़ की गई और उसमें वह सामान नहीं था जो मंगवाया था।

ऐसी भी अनाड़ी होते हैं जो खुद की गलती स्वीकार नहीं करते अपनी गलती दूसरे के नाम डाल देते हैं पार्सल खुद अनाड़ी लक्ष्मण ने मंगाया अब उसमें सामान दूसरा आ गया तो पोस्टमैन की क्या गलती।
बिल्कुल ऐसे अनाड़ी पर अपराध पंजीबद्ध कर इनको कड़ी से कड़ी सजा भी मिलना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad