Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण जानिए क्या है ऐसी वजह

जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, कोरोनावायरस महामारी के चलते ,नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
फ़ाइल फोटो
उज्जैन से जगदीश परमार की रिपोर्ट

भोपाल : राज्य शासन पूरे प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के सिलसिले में रूपरेखा तय कर दी है। राज्य स्तर जिला स्तर जनपद पंचायत और पंचायत मुख्यालय पर किए जाने वाले आयोजन शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप ही आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9:00 बजे के पूर्व शहीद स्मारक पुष्प अर्पित करेंगे सुबह 9:00 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्य संबोधन प्रदेश के सभी जिलों में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना जाएगा।

जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सलामी के बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के इंतजाम किए जाएंगे। 

जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रशासनिक समिति के प्रधान पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad