Type Here to Get Search Results !

दैनिक राशिफल : इस राशि के जातक करेंगे बड़ी मुसीबत का सामना, पढ़िए आज का राशिफल



मेष : किसी गंभीर समस्या से सामना हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। 

वृषभ : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे। 

मिथुन : फालतू खर्च होगा , धनार्जन सुगमता से होगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें,जल्दबाजी न करें। 

कर्क : घर के बच्चों पर कड़ी निगाह रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। 

सिंह : पुराना रोग बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। सावधानी आवश्यक है। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है ,जल्दबाजी न करें।

कन्या : ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तुला : दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, विवाद से बचें। 

वृश्चिक : नेत्र पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं ,सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। 

धनु : भय की स्थिति बन सकती है, अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। 

मकर : कोई बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है , धैर्य रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। 

कुंभ : नई योजना बनेगी , कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

मीन : कुबुद्धि हावी रहेगी , पुराना रोग उठ सकता है। पूजा - पाठ में मन लगेगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा,नए मित्र बनेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad