Type Here to Get Search Results !

राम मन्दिर निर्माण की खुशी में अखाड़े के महामंडलेश्वर ने पूजन अर्चन करने के बाद की हवाई फायरिंग

अखाड़े के महामंडलेश्वर ने पूजन अर्चन करने के बाद लाइसेंसी पिस्टल से की हवाई फायरिंग। मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।
अक्षत तिरवार की रिपोर्ट

अयोध्या में भव्य राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर धार्मिक नगरी में भी खुशियां मनाई जा रही हैं। आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर ने पूजन अर्चन करने के बाद हवाई फायर कर मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

धार्मिक नगरी में राम मंदिर जन्मभूमि को लेकर बीती शाम से ही खुशियां मनाई जाने लगी थी। महाकाल मंदिर में दीप जलाकर रोशनी की गई थी। आज सुबह चिंतामन मार्ग पर बने राजराजेश्वरी आश्रम में आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती (आचार्य शेखर) ने आश्रम के अनुयायियों के साथ राम जन्मभूमि पूजन का उत्सव मनाते हुए पूजा अर्चना की और हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल पर हर्ष फायर किया।

उन्होंने कहा कि वर्षों बाद रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हो रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर देश की आस्था का सबसे बड़ा सपना था जो अब पूरा हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad