Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार का मोह बरकरार कांग्रेस नेता ने लिखा सोनिया गांधी को खून से लिखकर भेजा पत्र


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति ( CWC ) की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की और कहा कि सीडब्ल्यूसी नया अध्यक्ष चुनने के लिए प्रक्रिया आरंभ करे। वहीं नेतृत्व के मुद्दे को लेकर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक पक्ष राहुल गांधी के समर्थन में दिख रहा है तो दूसरा पक्ष गांधी परिवार से अलग नेतृत्व की बात कर रहा है। 


इस बीच दिल्ली के कांग्रेस नेता संदीप तंवर ने अपने खून से एक खत लिखकर राहुल गांधी के हाथ में पार्टी की कमान देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो यह फैसला पार्टी के खिलाफ होगा। संदीप तंवर ने खत में लिखा ,' राहुल गांधी ने पार्टी को अपने खून - पसीने से सींचा है । बुरे समय में देश के लोगों की आवाज सड़क से संसद तक उठाई है । अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो यह फैसला पार्टी हित में नहीं होगा।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad