समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद यूपी समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। लोटन राम निषाद की जगह एमएलसी राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
राम लोटन निषाद ने भगवान राम को बताया था काल्पनिक
पिछले मंगलवार को प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने अयोध्या पहुंचे चौधरी लोटन राम निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए भगवान राम पर विवादित दे दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम को फिल्म के पात्र जैसा काल्पनिक बताया है। राम लोटन ने कहा कि राम में मेरी आस्था नहीं है और संविधान भी मान चुका है कि राम जैसा कोई नायक भारत में पैदा नहीं हुआ। अयोध्या में राम मंदिर बने या कृष्ण मंदिर उससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। मेरी आस्था उनमें है जिनकी वजह से मुझे सीधा लाभ मिला।
