Type Here to Get Search Results !

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा–इस लड़की को सौंप दें मेरा शव

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना बीकेटी थाना इलाके के गांव मामपुर बाना में रविवार सुबह कमरे में रस्सी के सहारे बीए के छात्र शिवम ( 19 ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । युवक के पिता ननके ने पूर्व सभासद राजू रावत सहित दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया । सीतापुर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की , लेकिन पुलिस ने समझा - बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया । पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

परिजनों के अनुसार शिवम का कुछ दिनों पहले ही सेना में चयन हुआ था । शिवम ने एक कॉपी में लिखे तीन लाइन के सुसाइड नोट में गांव की ही एक युवती को शव सौंपने की बात लिखी है । युवक के परिजनों ने बताया कि शिवम का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था । इस प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोग शिवम को लगातार धमका रहे थे , जिससे वह तनावग्रस्त था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad