वामदलों के नेता 3 दिन में दो बार आरजेडी के दफ्तर का चक्कर काट चुके हैं। आज भी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव रामनरेश पांडे और सीपीएम नेता संजय यादव ने RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुलाकात किया है। वामदलों के नेताओं ने कहा है कि ये ठीक है कि पहले वे विरोध में थे लेकिन अब 243 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तेजस्वी यादव और आरजेडी के साथ खड़े हैं।
वामदलों ने यह वादा किया है कि कन्हैया कुमार जो कि 2019 में लोकसभा का चुनाव बेगूसराय से लड़े थे और हार का सामना किया था, तेजस्वी यादव के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दे, कि 2 दिन पहले भी वाम दलों के नेताओं ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद या दावा किया था कि वामदल पूरी तरीके से महागठबंधन के साथ है हालांकि अभी तक सीटों को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है।
