सीएम योगी ने साफ संदेश दिया कि यूपी में अगर कोई लव जिहाद जैसे कुकृत्य में शामिल होगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगाLucknow: उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में लव जिहाद की घटनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इन घटनाओं को रोकने के लिए सीएम योगी ने कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल , हाल ही में मेरठ , कानपुर और लखीमपुर खीरी में लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर प्रेम जाल में फंसाने की घटनाएं सामने आई हैं। मेरठ और लखीमपुर में लड़कियों की हत्या भी की गई।
बता दें कि कानपुर जिले में शालिनी यादव उर्फ़ फिजा के लव मैरिज के बाद लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । शालिनी यादव उर्फ़ फिजा के इनकार और दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के बाद कई ऐसे परिवार सामने आ रहे हैं , जिनका आरोप है कि उनके घर की बेटियों को साजिश के तहत नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने कानपुर से आरोपी लकी खान को गिरफ्तार किया है। वहीं , लखीमपुर में एक छात्रा की रेप के बाद हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के भी लव जिहाद की बात सामने आई है।
बीते तीन पहले लखीमुपुर में 18 वर्षीय दलित छात्रा के साथ लव जिहाद, रेप औऱ हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपी दिलशाद ने पहले छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था इस बीच लड़की शादी कहीं और तय हो गई, दिलशाद उस पर धर्म बदल कर निकाह का दबाव बना रहा था, लड़की इंकार कर रही थी, आख़िरी बार धोखे से मिलने के लिए बुलाकार पहले उसने रेप किया और उसके बाद चाकू से गला रेत डाला। घटना सामने आते ही सनसनी मच गई, सीएम योगी ने बिना कोई देर किए आरोपी दिलशाद पर रासुका लगाने का निर्देश दे दिया। इसके अलावा सीएम ने पीड़ित दलित परिवार को 5 लाख रूपए की आर्थिकि सहायता प्रदान करने का भी ऐलान किया।
पश्चिमी यूपी से लव जिहाद के ढेरों मामले सामने आते हैं, जिसमें मेरठ केंद्र माना जाता है। वहीं हाल ही में जो मामला बेहद चर्चा में रहा वो है शमशाद और प्रिया का मामला। जहां गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया का 10 साल पहले उसके पति से तलाक हो गया था। प्रिया की एक बेटी भी थी। वह तलाक के बाद अपनी बेटी के साथ मोदीनगर में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। इसी दौरान उसका फेसबुक के जरिए अमित नाम के शख्स से दोस्ती हुई। यह दोस्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। प्रिया अमित के साथ बतौर पत्नी मेरठ में काशीराम कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीय़ साल 2018 में उसे अमित की हकीकत का पता चली कि उसे जानकारी हुई कि थाना परतापुर क्षेत्र के रहने वाला अमित का असली नाम शमशाद है। प्रिया ने विरोध किया तो शमशाद ने उसे और उसकी बेटी की हत्या कर घर में ही गाड़ दिया।
प्रिया की सहेली चंचल की शिकायत पर यह पूरा मामला बाहर आया। पुलिस ने घर के अंदर जमीन में गडढ़ा खोदकर दबाए गए मां बेटी के शव कंकाल के रूप में बरामद किए। दरिंदे शमशाद को पुलिस एनकाउंटर में दबोचा लिया गया। वहीें सीएम योगी ने शमशाद के घर पर बुलडोडर चलवाकर उसका घर जमींदोज करवा दिया। इस कार्रवाई से सीएम योगी ने साफ संदेश दिया कि यूपी में अगर कोई लव जिहाद जैसे कुकृत्य में शामिल होगा तो उसका भी यही हश्र किया जाएगा।
