समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,‘ नपुंसक था सुशांत सिंह राजपूत
Lucknow : समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह(I.P.Singh) ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान दिया है। जहां एक ओर सुशांत मामले कि जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत को लेकर राजनीतिक रोटियां भी सेंकी जा रहीं हैं
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,‘ नपुंसक था सुशांत सिंह राजपूत जिसने आत्महत्या की, कायरों को समाज कभी माफ नहीं करता।’
आईपी सिंह के यह ट्वीट करते ही ट्विटर पर ट्रोल किए जाने लगे जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।
आईपी सिंह ने रिया का बचाव करते हुए भी लिखा,‘ ‘ममता दीदी को पच्छिम बंगाल के नाते पण्डित रिया चक्रवर्ती एक ब्राहमण की बेटी है असहाय होकर दर - दर भटक रही है टीवी वाले अपने स्टूडियो में कोर्ट का ट्रायल करके सजा मुकर्रर कर रहे हैं नपुंसक सरकार मीडिया को बढ़ावा दे रही है। क्या देश के मूड को अन्य बड़ी -2 समस्याओं से भटकाया जा रहा है ?’
रिया चक्रवर्ती को बताया असहाय ब्राम्हण लड़की
आईपी सिंह ने रिया का समर्थन करते हुए एक ओर ट्वीट में लिखा,‘ रिया चक्रवर्ती ब्राहमण कुल की है केंद्र सरकार के इशारे पर उस लड़की को अर्णव गोस्वामी और Zee न्यूज आदि द्वारा उसे बाध्य किया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर वो लड़की आत्महत्या कर ले , CBI अपना काम करें लेकिन टीवी पर कोर्ट ट्रायल बन्द हो चाहिए।ऐसे कायर लोगों को इतिहास कभी माफ नही करता।’
आईपी सिंह के बयान देने के बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले की राजनीति गरमा गई। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी और सपा प्रवक्ता पर तरह तरह के आरोप लगने लगे। जिसके बाद सपा प्रवक्ता ने सभी ट्वीट डिलीट कर दिए।
ट्विटर पर हुए ट्रेंड कर रहा आईपी सिंह नपुंसक है
पूरा देश जब ये चाह रहा है कि सुशांत सिंह की मौत का रहस्य खुल कर सामने आए। सुशांत के फैन्स सुशांत के समर्थन में खड़े रहते हैं ऐसे में आईपी सिंह के विवादित ट्वीट के बाद फैन्स में काफ़ी नाराजगी देखी गई। जिसके बाद ट्विटर पर आईपी सिंह को ट्रोल करते हुए #आईपी_सिंह_नपुंसक है ट्रेंड करने लगा।
कौन हैं आईपी सिंह
आईपी सिंह कभी उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल हुआ करते थे। वह पार्टी प्रवक्ता के साथ-साथ यूपी में बीजेपी सरकार के दौरान मंत्री भी रह चुके हैं। योगी सरकार के आने क बाद वह हाशिये पर चले गए। आईपी सिंह ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान राजनाथ सिंह की जगह खुद के लिए लखनऊ से टिकट की मांग भी की थी और बकायदा तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
