Type Here to Get Search Results !

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना कहा –प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्


लखनऊ :  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka gandhi vadra) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए है। प्रियंका वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। 


 मंगलवार को कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने  ट्वीटर हैंडल से  यूपी में अपराध मीटर का एक बैनर पोस्ट किया है। जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराध के मामले को दिखाया गया है। बैनर पोस्ट करते हुए श्रीमती वाड्रा ने लिखा – ‘यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्
 ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।’



प्रियंका वाड्रा ने अपने ट्वीट में बीते 23 और 24 अगस्त के उत्तर प्रदेश की आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बनाकर जिलेवार जिक्र किया है। इसमें बलिया के पत्रकार व आजमगढ़ में पंचायत सदस्य की हत्या का भी जिक्र किया गया है।
बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad