Type Here to Get Search Results !

यमुना एकसप्रेस वे पर बेकाबू होकर पलटी क्रूजर गाड़ी ,3 की मौत 15 घायल


यमुना एक्सप्रेस - वे पर मंगलवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । हादसा मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र माइलस्टोन 69 के पास का है , जहां आगरा से दिल्ली की ओर जाते वक्त गाड़ी हादसे का शिकार हुई । इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। 



बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार क्रूजर का ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई । हादसे की सूचना पर SP ग्रामीण सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है । सभी घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad