Type Here to Get Search Results !

कोरोना हॉस्पिटल्स में बेड बढ़ाने और मेडिकल उपकरण की व्यवस्था करने के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश

Lucknow : मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath)ने कहा है कि राज्य सरकार सभी कोविड मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके मद्देनजर कोविड चिकित्सालयों(Covid hospitals) की व्यवस्थाओं को चुस्त - दुरुस्त बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को हर हाल में गुणवत्तायुक्त इलाज की सुविधा मिले। 


मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड चिकित्सालयों में बेड की संख्या में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि यह बढ़ोत्तरी इस प्रकार की जाए , जिससे सरप्लस बेड का प्रबन्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बेड की संख्या में वृद्धि के साथ - साथ इसके लिए सभी आवश्यक मेडिकल उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड कमाण्ड ऐण्ड कन्ट्रोल सेण्टर पूरी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों से इंटीग्रेटेड कमाण्ड ऐण्ड कन्ट्रोल सेण्टर के माध्यम से नियमित संवाद बनाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाए। ' 108 ' तथा एएलएस एम्बुलेंस सेवाओं के वाहनों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्होंने जनपद लखनऊ तथा कानपुर नगर में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad