Lucknow : उत्तर प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश की पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। सभी सियासी दल अपने अपने मुद्दे लेकर मैदान में अपने वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। एक तरफ जहां बीजेपी राम मंदिर भूमिपूजन को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं, सपा-बसपा ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न के मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगी हैं। सोमवार देर रात सपा ने अपने जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। जिस लिस्ट में एक भी ब्राम्हण नेता ना होने के कारण बीजेपी नेताओ से सपा को आड़े हाथों ले लिया है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (Basic Education minister) डॉ. सतीश द्विवेदी (Dr. Satish dwivedi) ने लिस्ट में ब्राह्मण नेताओ का नाम होने के कारण सपा की ब्राह्मण राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है।
सतीश द्विवेदी ने सपा की जारी 14 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट को पोस्ट करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा – ‘एक महीने से ब्राह्मण-ब्राह्मण और परशुराम-परशुराम खेल रहे प्रबुद्ध लोग, समाजवादी पार्टी की इस सूची को गौर से देखें।
एक महीने से ब्राम्हण-ब्राम्हण और परशुराम-परशुराम खेल रहे प्रबुद्ध लोग समाजवादी पार्टी की इस सूची को गौर से देखें। pic.twitter.com/dvAkEA60Nc
— Dr Satish Dwivedi (@drdwivedisatish) August 25, 2020
Also read this प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना कहा –प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्
वहीं मंत्री ने एक और ट्विट करते हुए लिखा –‘सपा के ब्राम्हण प्रेम का नशा उत्तर जाएगा।
हिन्दी के साथ उर्दू में भी(ब्राम्हणों की संस्कृत नहीं)छपे लेटर हेड पर जारी इस सूची से ठगा हुआ महसूस कर रहे हों तो आदरणीय पांडे बाबा और प्रोफेसर मिसिर जी को फोन करके कन्फर्म जरूर कर लीजिए’
सपा के ब्राम्हण प्रेम का नशा उत्तर जाएगा।
— Dr Satish Dwivedi (@drdwivedisatish) August 25, 2020
हिन्दी के साथ उर्दू में भी(ब्राम्हणों की संस्कृत नहीं)छपे लेटर हेड पर जारी इस सूची से ठगा हुआ महसूस कर रहे हों तो आदरणीय पांडे बाबा और प्रोफेसर मिसिर जी को फोन करके कन्फर्म जरूर कर लीजिए।@myogiadityanath @sunilbansalbjp @shalabhmani
