Type Here to Get Search Results !

घर में बनाता था अवैध हथियार मंदसौर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
मंदसौर:  मंदसौर जिले के सीतामऊ थाने के थाना प्रभारी अमित सोनी एवं उनकी टीम ने ब़ड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर दबिश देकर वहां से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी असलम उर्फ बाबू खां अवैध हथियार खासकर बंदूके बनाता था तथा बेचता था। पुलिस ने उसके घर से बंदूकों के साथ-साथ बंदूक बनाने के लिए उपयोग में लाने जाने वाले उपकरण भी बरामद किए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी द्वारा वर्तमान में मंदसौर जिले के समस्त थाना प्रभरियों एवं चौकी प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के कड़े निर्देश दे रखे हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 8 अगस्त को सीतामऊ पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुरा में असलम उर्फ बाबू खां ने अपने घर में बूंदकें छिपाकर रख रखी है साथ ही असलम अपने घर में अवैध बंदूक बनाता भी है और बेचता भी है। सूचना पर सीतामऊ थाना प्रभारी अमित सोनी ने एक टीम गठित कर दबिश देने के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने गोपालपुरा पहुंचकर असलम खां के घर पर दबिश दी।
दबिश में पुलिस टीम को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए साथ ही हथियार बनाने के उपकरण भी बड़ी संख्या में मिले। हथियारों में भरमार बंदुक 1 नग, अर्ध निर्मित भरमार बंदुक 1 नग, भरमार बन्दुक की नाल 2 नग तथा बन्दुक के अन्दर बारूद भरने का गज 1 नग (लोहे की राड), छर्रा बनाने का लेड (शीशा) कुल वजनी 1.5 किलोग्राम, लोहे की रेती 3 नग, प्लायर 2 नग, सन्डासी 1 नग, लोहा काटने का कटर 1नग, हथौड़ी 3नग, बन्दुक का बट बनाने की लकड़ी काटने की इलेक्ट्रानिक कटर 1नग, आरी 1नग, हथियारो पर धार लगाने का पत्थर जिस पर अग्रेजी मे (कॉमडिनेशन स्टोन) लिखा है, ट्रेगर 1नग, छीनी 4 नग, लोहे का ठहा 1 नग, लकड़ी का ठहा 1 नग, लोहे की क्लीफ 1 नग, लोहे की पत्ती 1 मीटर लम्बी मिली तथा एक लोहे के छोटे डिब्बे मे लोहे के छर्रे वजनी लगभग 250 ग्राम जप्त किये गये।
 धाराएं-
मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते आरोपी के विरूद्ध थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांकः- 414/20, धाराः-25,27,25(5) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से सघन पूछताछ की जाकर अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

फरार आरोपियों के नाम-
आमीन पिता असलम खां
रऊफ निवासी लदूना
अफसर निवासी सूरजनी

पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सोनी, उनि लक्ष्मी सिसोदिया, सउनि सुभाष गिरी, आरक्षक 605 जुगल किशोर, आरक्षक 310 विक्रमसिंह, आरक्षक 464 रणजीत सिंह, आरक्षक 702 विजय सिंह, महिला आरक्षक 760 अर्चना सिंह, आरक्षक 188 कृष्णपाल सिंह, आरक्षक 834 अरुण शर्मा, आरक्षक 199 राहुल यादव का विशेष योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad