Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्विट कर उड़ाया प्रधानमंत्री मोदी का मजाक , करना पड़ा ट्विट डिलीट केस दर्ज

इन्दौर :  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में पूर्व मंत्री व राऊ कांग्रेस विधायक श्री जीतू पटवारी को मंहगा पड़ गया। उनके खिलाफ इंदौर छत्रीपुरा थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे की शिकायत पर धारा 188 ओर धारा 464 आईपीसी के तहत प्रकरण किया गया। कल रात्रि में इंदौर भाजपा सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व महापौर मालिनी गौड़, पूर्व आईए अध्यक्ष मधु वर्मा पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल देपालपुर सहित अनेक पार्टी कार्यताओं ने डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र से चर्चा करते हुए आरोप लगाया गया कि पूर्व मंत्री श्री जीतू पटवारी ने एक विवादित ट्वीट में भारत के प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो में छेड़छाड़ ओर कूटरचित फोटो वायरल किया था, जिसको लेकर सोशल मीडिया में भारी वायरल हो रहा हैं, इससे करोडों देशवासियों की जनभावनाओं को ठेस पहुँची। करोड़ो हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचाया। शिकायत में पूर्व मंत्री जीतु पटवारी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके बाद पुलिस छत्रीपुरा ने यह मामला दर्ज किया। पूर्व मंत्री का निवास छत्रीपुरा बताया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad