वृषभ : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं , प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मार्गदर्शन प्राप्त होगा, संतान पक्ष की चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें, मेहनत अधिक होगी।
कन्या : मेहनत का फल पूरा - पूरा मिलेगा । कार्य की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा,विरोधी सक्रिय रहेंगे।
तुला : घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा, उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा।
वृश्चिक : भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें,जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
धनु : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय होगा,अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
मकर : पुराना रुका हुआ पैसा हल्के प्रयास से ही मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी, सभी कार्य समय पर होने से आत्मसंतुष्टि रहेगी।
कुंभ : किसी परेशान व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिल सकता है,घर - बाहर पूछ - परख रहेगी। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा।
मीन : तीर्थदर्शन की योजना बनेगी, तंत्र - मंत्र में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे,व्यवसाय - व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
