पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi Jayanti) की 75वीं जयंती के मौके पर उनके पुत्र राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वीर भूमि स्थित उनकी समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज की 75 वीं जयंती है। राजीव गांधी(Rajeev Gandhi) की 75 वीं जयंती के मौके पर उनके पुत्र राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी आज सुबह राजीव गांधी की समाधि स्थल वीर भूमि पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी जिस वक्त वीर भूमि उस समय दिल्ली में हल्की बारिश हो रही थी। राहुल ने बारिश में भीगते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा; ‘राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।'
श्री गांधी आगे लिखते हैं; ‘मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं’
Rajiv Gandhi was a man with a tremendous vision, far ahead of his times. But above all else, he was a compassionate and loving human being.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2020
I am incredibly lucky and proud to have him as my father.
We miss him today and everyday. pic.twitter.com/jWUUZQklTi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
On his birth anniversary, tributes to former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2020
बता दें राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) में हुआ था। पेशे से पायलट राजीव ने साल 1984 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अक्टूबर 1984 में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी थी। तो राजीव गांधी को अचानक राजनीति में आना पड़ा। 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिल चरमपंथियों ने उन्हें बम से उड़ा दिया।
