Type Here to Get Search Results !

Atal Bihari Vajpayee : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। 2018 में दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में वाजपेयी का निधन हो गया था । अटल जी को  याद करते हुए नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा –  देश की प्रगति की दिशा में अटल बिहारी वाजपेयी का अमूल्य योगदान हमेशा याद रहेगा । 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ' सदैव अटल ' गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट कर व समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया 

ग्रह मंत्री अमित शाह ने ट्विट कर अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए लिखा–‘भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। वह एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।’

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक और ट्वीट में लिखा– नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि - कोटि वंदन। 

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद करते हुए देश के कई नेताओं और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad