जहां दुनिया भर के देशों में Covid–19 की वैक्सीन खोजने के प्रयास किया जा रहें हैं वहीं अपने देश भारत के नेताओ के Covid 19 को लेकर अजीबो गरीब वीडियो सामने अा रहें हैं कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भाभी जी पापड़ खा कर कोरोनावायरस से बचने की सलाह दी। वहीं अब राजस्थान के टोंक से बीजेपी सांसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सांसद कोरोनावायरस से बचने और एम्युनिटी बढ़ाने के लिए शंख बजाने और कीचड़ में खेलने की बात कर रहें हैं।
राजस्थान के टोंक से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो से सांसद हाथ में शनख लेकर कीचड़ से लथपथ कीचड़ से भरे पानी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सांसद किसी स्थानीय पत्रकार से बातचीत कर रहे थे। जिसमें सांसद ने कहा जिस दिन से कोरोना शुरू हुआ तभी उन्होंने एक वीडियो जरी किया था। जिसने उन्होंने कहा था कि इम्यूनिटी दवाई खाने से नहीं बढ़ेगी। आपको प्राकृतिक तरीके से इम्यूनिटी मिलेगी। आप घूमने जाइए, बारिश में जाइए, मिट्टी में बैठिए। साथ ही खेत में काम करें, पैदल घूमें और शंख बजाएं। इन चीजों से इम्यूनिटी बढ़ती है। जिसके बाद सांसद महोदय का वीडियो चर्चा में है।
वीडियो में सांसद ने कहा–‘मेरा मानना है कि लंग्स और किडनी काम करते हैं, तब शंख का बजाना बड़ी बात है। मैं दो मिनट तक शंख बजा लेता हूं। पहले 10-20 सेकेंड बजाता था, फिर नहीं बज पाता था। पर लगातार प्रैक्टिस के बाद दो मिनट तक बजा लेता हूं। मैं समझता हूं कि आपको भी ऐसा करना चाहिए।’
वीडियो में बात करते हुए सासंद आगे कहते हैं –‘कोरोना जब शुरु हुआ था, तब भी मैंने अपना एक वीडियो डाला था, जिसमें इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कहा था। ये दवा खाने से नहीं आती। प्राकृतिक चीजों से आती है। आप धूप में जाएं, बारिश में भीगें, मिट्टी में बैठिए, खेत में काम करिए, पैदल चलें, साइकिल चलाएं, शंख बजाएं और देसी चीज खाइए। इनसे इम्युनिटी बढ़ती है। इसके लिए दवा खाने की जरूरत नहीं है।’
जिनको लगता है डर वो आएं सांसद के गांव
वीडियो में आगे सांसद ने कहा ‘मैं समझता हूं कि अगर आपको डर लगता है तो मेरे टोंक सवाईमाधोपुर आ जाएं मैं आपको किसी गांव में ठहराकर दिखाता हूं, अगर आपको दूर-दूर तक बीमारी आ जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का धन्यवाद किया है कि गांव में जो लोग रहते हैं, उनकी जो इम्युनिटी होती है, उसके मद्देनजर कोरोना नहीं आया। पहले दिन मैं कहा था कि प्रदेश में लोगों में कोरोना दूर दूर तर नहीं आएगा।’
दवा खाने की जरूरत नहीं, भगवान की दी हुई चीजों के साथ खेलें
वीडियो में सांसद सुखवीर सिंह यह भी कहते दिखाई दे रहें हैं कि आप प्रकृति का आनंद ले भगवान की दी हुई चीजों के साथ खेलें उन्होंने कहा ‘मैं फिर कहना चाहता हूं कि दवा खाने के बजाय धूप में जाओगे, बारिश में जाओगे, कोरोना आपको दूर-दूर तक नहीं छू सकेगा। मेरा आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि आप इसका पालन करें। मैंने अग्नि में बैठकर एक प्रदर्शन किया। आज धूप में चलकर दिखाया। ट्यूबवेल के नीचे नहाकर दिखाया और इसमें बारिश में नहाकर दिखाया। इन सब नैचुरल चीजों का मजा ही अलग है। आप आएं और हम भगवान की दी हुई चीजों के साथ खेलें और उनका स्वाद लें।’
सांसद का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सांसद जी का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि भाभीजी पापड़ खाने पर कोरोना ना होने की सलाह देने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघावल खुद कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।
