Type Here to Get Search Results !

इंजीनियरिंग छात्र मोहम्मद मंसूरी ने बनाई एयरकंडीशनर पीपीई किट 5 से 6 घंटे तक रहेगी ठंडी


कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के लिए सबसे मुश्किल पीपीई किट रहीं , क्योंकि घंटों इसे पहनना आसान नहीं होता है । इसे पहनने के बाद बहुत गर्मी लगती है , कई बार ऐसा देखा गया है कि डॉक्टर्स या मेडिकल स्टाफ इसे पहनकर बेहोश तक हो गए हैं । इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र मोहम्मद मंसूरी ने एयरकंडीशन वाली पीपीई किट बनाई है । इसे पहनने के बाद कोरोना वॉरियर्स बड़े आराम से 5-6 घंटे तक ठंडी हवा के साथ अपना काम कर सकेंगे । चिकित्सा विभाग के जरिये इस संबंध में एक प्रस्ताव इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और पीएमओ को भेजा है । 

सरकार ने दिखाई इस किट में रुचि

मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस पीपीई किट में दिलचस्पी दिखाई है । इस आविष्कार को वेंटिलेटेज पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट नाम दिया है । इसका वजह 800 ग्राम है इसे बनाने में लागत 3500 रुपए आई है । छात्र के अनुसार इसमें एरोडायनेमिक्स तकनीक इस्तेमाल की गई है । छात्र ने बताया कि यह तकनीक रॉकेट के इंजन को ठंडा करने में इस्तेमाल होती है । इसमें एक पाइप के जरिए ठंडी हवा पीपीआई किट के अंदर जाएगी । इस उपकरण को चार्ज करने के बाद करीब 6 घंटे तक चलाया जा सकता है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad