![]() |
| फोटो : PTI |
लखनऊ : दिन प्रतिदिन कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 3,570 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इसी के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 77,698 पहुंच गई , जबकि 45,807 रोगी ठीक भी हो चुके हैं । ठीक होने वालों का औसत 60 फीसद है । प्रदेश में अब एक्टिव केस 29,997 हो गए हैं , जबकि कुल 21,20,843 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है । प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 33 लोगों की मौत हुई , अब तक प्रदेश में 1530 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी हैं । वहीं मंगलवार को 87,754 नमूनों की जांच की गई तो 3,570 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई । यानी जांचे गए नमूनों में से लगभग चार फीसद में ही कोरोना संक्रमण पाया गया । यह अब तक एक दिन में मिले कोरोना रोगियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है ।
सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रुख
वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारगर कदम उठा रहे हैं , टीम -11 की बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में रैपिड एन्टीजन टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ।
सभी जिलों का विवरण

