मुम्बई : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा के घर का एक स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव ‚ जिसके बाद एक्ट्रेस का बंगला सील कर दिया गया। एक के बाद एक बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोरोना संक्रमण की खबरें सामने आ रहे हैं। कल अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने के बाद अब खबर आ रही है कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा का बंगला सील कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक रेखा के बंगले के बाहर हमेशा दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे। जिनमें से अब एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वही अभिनेत्री के स्टाफ मेंबर के संक्रमित होने के बाद बीएमसी मैं उनका बंगला सील कर दिया है और साथ ही बंगले के बाहर नोटिस लगाकर उस इलाके को कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिया है।
रेखा के घर का पूरी तरह से सैनिटाइजेशन किया गया है ‚और सुरक्षाकर्मी का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। अभी तक अपने स्टाफ मेंबर के संक्रमित होने पर उनका कोई रिएक्शन नहीं आया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेखा का बंगला बांद्रा के बैंडस्टैंड में है‚ और इसका नाम सी स्प्रिंग्स है।
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं ‚ मुंबई संक्रमण फैलने के मामले में पहले नंबर पर बना हुआ है।
इस पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वही सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान ‚जो पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कह गए उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी


Nice work❣️
ReplyDelete