![]() |
| Photo source : instagram |
BMC के हवाले से पता चला है कि रविवार को इन तीनों के टेस्ट दोबारा किए गए, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव आया। जया बच्चन अभी भी कोरोना नेगेटिव हैं।
महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने ट्वीट किया- ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं। श्रीमती जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए। हालांकि कुछ देर बाद राजेश ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी के कोरोना संक्रमित होने की खबर फिल्म फेयर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
Just in: #AishwaryaRaiBachchan and #AaradhyaBachchan tested positive in the second round of testing for #COVID19. We pray that the two are able to get through this as soon as possible. pic.twitter.com/jXYjMuBHea
— Filmfare (@filmfare) July 12, 2020
परिवार के अन्य सदस्यों की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। आज की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन ने 10 दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की गुजारिश की है।
बीएमसी ने बच्चन परिवार के बंगले को सैनीटाइज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी थीं। अमिताभ बच्चन को बीती रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थीं।


