Type Here to Get Search Results !

अमिताभ बच्चन पाए गए कोरोनावायरस से संक्रमित



Photo source : Amitabh Bachchan twitter
मुंबई
: कोरोनावायरस दुनिया भर में अपने पैर फैलता जा रहा है । क्या आम और क्या खास सभी इसका शिकार होते जा रहे हैं। दुनिया भर के तमाम अभिनेता , खिलाड़ी कोरोनावायरस के शिकार हो गए। शनिवार को वालीवुड में इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन ने स्वयं ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है. परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं. उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। ”

साथ ही बच्चन ने यह भी लिखा , ‘‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।''
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है।''

77 वर्षीय बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के सूत्रों ने उन्हें पृथक वार्ड में रखने की जानकारी दी।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं.'' 
अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर यह बताने के बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं उसके कुछ ही देर बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनके शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad