Type Here to Get Search Results !

योगी का ऑपरेशन क्लीन चिट जारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के कार्यकाल ( 20 मार्च 2017 से 10 जुलाई 2020 ) में ' ऑपरेशन क्लीन ' के तहत यूपी पुलिस ने प्रदेश में अब तक 6,126 एनकाउंटर किए हैं । इनमें 122 दुर्दीत अपराधीयों का अंत हुआ हैं और 2,293 बदमाश घायल हुए हैं , 13,361 अपराधी गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए हैं । जबकि 13 जवान शहीद हुए हैं और 894 पुलिसवाले घायल हुए हैं । अब तक सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ और आगरा में हुए । मेरठ में 2070 मुठभेड़ में 3792 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं । इनमें से 1159 गोली लगने से घायल हुए , जबकि 59 को पुलिस ने मार गिराया । 
  • आगरा में 1422 एनकाउंटर में 3693 अपराधी गिरफ्तार हुए , इनमें से 134 घायल हुए है , 11 अपराधियों को मार गिराया हैं । 
  • प्रयागराज में 245 एनकाउंटर में 492 अपराधी गिरफ्तार हुए , पांच मारे गए । 
  • बरेली में 879 एनकाउंटर में 1940 अपराधी गिरफ्तार किए गए ।
  • गोरखपुर में 196 मुठभेड़ों में 462 अपराधी गिरफ्तार किए गए , 4 मारे गए । 
  • कानपुर में 419 मुठभेड़ों में 828 अपराधी गिरफ्तार और 8 ढेर हुए । 
  • -लखनऊ में 227 मुठभेड़ में 580 अपराधी गिरफ्तार और 9 ढेर किए गए ।
  •  लखनऊ कमिश्नरी में 30 एनकाउंटर में 65 गिरफ्तार और दो की मौत हुई हैं । 
  • वाराणसी में 379 मुठभेड़ में 792 अपराधी गिरफ्तार , 11 एनकाउंटर में मारे गए । 
  • गौतमबुद्ध नगर ( नोएडा ) कमिश्नरी में 259 मुठभेड़ में 717 गिरफ्तार हुए , 6 अपराधी मारे गए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad