Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में टूटा कोरोना रिकॉर्ड, 24 में 1664 नए मरीज

लखनऊ : भारत में बढ़ते दिनोंं के साथ कोरोनावायरस  अपने पैर फैलाता जा रहा है। दिन प्रतिदिन देश में कोरोना के हजारों की संख्या ने नए मामले सामनेेे आ रहे हैं उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना से संक्रमित सर्वाधिक 1664 नए मरीज मिले । अब कुल मरीजों का आंकड़ा 38,130 हो गया है । प्रदेश में अब तक 24,203 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 955 रोगियों की मौत हुई है । अब एक्टिव केस बढ़कर 12,972 हो गए हैं । लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब में रविवार रात 4,160 कोरोना सैंपल की जांच की गई , जिसकी रिपोर्ट सुबह आई इसके अनुसार 242 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । लखनऊ में सर्वाधिक 109 , मुरादाबाद में 49 , हरदोई में 46 , सम्भल में 20 , शाहजहांपुर में 11 , कन्नौज में पांच और गोरखपुर व अम्बेडकरनगर में एक - एक संक्रमित मिले हैं । इसके साथ ही सोमवार को वाराणसी में 20 तथा सोनभद्र में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । प्रदेश में गाजियाबाद में सर्वाधिक 1322 केस हैं । दूसरे नंबर पर लखनऊ में 1294 एक्टिव केस हैं । सबसे कम चार एक्टिव के चित्रकूट में है ।
Source :CMO

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad