मेष : व्ययवृद्धि पर नियंत्रण नहीं रहेगा । दूसरों से अपेक्षा न करें । तनाव व चिंता करेंगे । कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
वृषभ : रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी । मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है । लाभ होगा।
मिथुन : तंत्र - मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है । किसी तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है । घर - बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
कर्क : किसी धर्मस्थल की यात्रा - दर्शन आदि के सुयोग बनेंगे । किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सिंह : सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है । काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें।
कन्या : घर - बाहर सब तरफ हर कार्य में सहयोग प्राप्त होगा । किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा, उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।
तुला : किसी संपत्ति का सौदा बड़ा लाभ दे सकता है । किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है । स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा,धनार्जन होगा।
धनु : बुरी खबर प्राप्त हो सकती है , मेहनत अधिक और लाभ कम होगा, कार्यों की सफलता में शंका रहेगी।
मकर : थोड़े प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे, मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा । किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी।
कुंभ : मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी । अच्छी खबरें मिलेंगी । आय बनी रहेगी,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन : अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे । भाग्य की अनुकूलता रहेगी।
