Type Here to Get Search Results !

Diesel Rate in Delhi : सीएम केजरीवाल का दिल्ली की जनता को तोहफा,डीजल 8.36 रुपए सस्ता, 30% वैट घटाया गया

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी में डीजल के दाम 8 रुपए 36 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। 
फोटो : ANI

दिल्ली : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी में डीजल के दाम 8 रुपए 36 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। डीजल पर लगने वाले वैट में 30 फीसदी की कमी गई है। अब दिल्ली में डीजल की कीमत 82 रुपए प्रति लीटर से घटकर 73.64 रुपए रह गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बकौल केजरीवाल, बीते दिनों से कई लोगों, खासतौर पर व्यापारियों की शिकायत थी कि दिल्ली में डीजल के दाम बहुत ज्यादा है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

डीजल पर घटाया गया VAT

दिल्ली सरकार ने डीजल पर VAT 30 फ़ीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया है। इससे दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि जो डीजल 82 का कल मिल रहा था वह अब 73.64 पैसे का मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि लोगों का आग्रह था कि तेल की कीमतों को घटाया जाए। इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेहड़ी, पटरी वालों को इजाजत दी गई कि वो अपना काम शुरू करें।

जॉब्स पोर्टल का मिल रहा फ़ायदा

वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि जाब्स पोर्टल को शुरू करने से बड़ा फायदा हुआ है। सभी दुकानदारों, व्यापारियों से अपील करता हूं कि वे दुकानें खोलें, सोशल डिस्टेंगिंस रखते हुए काम करें। उद्योग वाले उद्योग खोलें। आने वाले दिनों में व्यापारियों से मिलने वाला हूं। जो भी समस्या होगी उसे ठीक करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad