पढ़िए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष : दिन अनुकूल रहेगा । तंत्र - मंत्र में रुचि रहेगी । राजकीय सहयोग मिलेगा । विवाद को बढ़ावा न दें । घर - बाहर प्रसन्नता रहेगी । वृषभ : जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें । दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं । पुराना रोग उभर सकता है , धैर्य रखें । व्यवसाय सामान्य चलेगा ।
मिथुन : यात्रा , निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे । वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है । आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे ।
कर्क : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी । संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं ,प्रमाद न करें।
सिंह : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा । बौद्धिक कार्य सफल व पूर्ण होंगे । प्रसन्नता रहेगी,सही निर्णय ले पाएँगे ।
कन्या : पुराना रोग उभर सकता है । नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा । झंजटों में न पड़ें,वाणी पर नियंत्रण रखें ।
तुला : रुके कार्य पूर्ण होंगे । घर - बाहर पूछ - परख रहेगी । दिन अनुकूल रहेगा । लाभ के अवसर हाथ आएंगे , निवेश शुभ रहेगा ।
वृश्चिक : आगंतुकों पर व्यय होगा । अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी । मान बढ़ेगा,धनार्जन होगा,थकान रहेगी ।
धनु : यात्रा , नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे , नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी । भाग्योन्नति होगी, प्रमाद न करें ।
मकर : आकस्मिक खर्च अधिक होंगे । कर्ज लेना पड़ सकता है । कुसंगति से बचें । स्वास्थ्य कमजोर रहेगा । यात्रा न करें ।
कुंभ : यात्रा , नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे, डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है । प्रसन्नता बनी रहेगी, अधिकारी सहयोग करेंगे ।
मीन : आज का दिन अनुकूल रहेगा । कार्यस्थल पर सुधार होगा । योजना फलीभूत होगी । पूछ - परख रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा ।
