लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । रविवार को प्रेसवार्ता में प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3260 नए मामले सामने आए हैं और 59 लोगों की मौत हुई है । इसके बाद प्रदेशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67002 हो गई है । जिसमें 23,921 सक्रिय हैं , 41681 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । जबकि 1446 लोगों की मौत हो गई है । बीते दिन में 1778 लोग ठीक हुए । अब तक प्रदेश में 18,34,297 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राजधानी का हाल हुआ बेहाल
वहीं राजधानी लखनऊ में सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए।
लखनऊ में लगातार पिछले 2 दिनों से प्रतिदिन 400 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहें हैं। जहां राजधानी में शनिवार को 400 से अधिक नए मरीज मिल थे तो वहीं आज रविवार को राजधानी में 24 घंटे में 449 नए संक्रमित मामले आए हैं , जो कि एक दिन में मिलने वाले सर्वाधिक मामले हैं।
10 जिलों में मिले 24 घंटों में सबसे ज्यादा केस
- लखनऊ – 449
- कानपुर देहात–202
- वाराणसी–145
- बलिया –128
- गौतबुद्धनगर–110
- गोरखपुर –107
- मुरादाबाद–103
- बरेली – 101
- प्रयागराज–98
- अयोध्या –91
