Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री मोदी को मिली सुब्रमण्यम स्वामी की चिट्ठी ‚हो सकती है सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच।

सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी

फोटो: सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। फिल्म देखकर सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग फिल्म देखकर अपनी भावनाएं ट्वीट करके शेयर कर रहे हैं । सुशांत के फैंस‌ उनके लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं ।लेकिन अभी तक सरकार का इस पर कोई फैसला नहीं आया है। 
फोटो : सोशल मीडिया
   
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए सीबीआई जांच को लेकर कुछ दिनों पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है जिसको लेकर अमित शाह ने लिखा कि मामला संबंधित मंत्रालय को भेज दिया गया है । वहीं हाल ही में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सीबीआई जांच के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जो प्रधानमंत्री तक पहुंच गया है। इस बात की जानकारी सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने दी है। ईशकरण ने ट्वीट कर बताया है कि सीबीआई जांच की प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई है और वह इस पर ध्यान दे रहे हैं। ईशकरण ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पीएम मोदी ने सुब्रमण्यम स्वामी की उस चिट्ठी को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमई मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।'
                 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पत्र को स्वीकार कर लिया है अब यह हो सकता है कि इस पर जल्दी सुनवाई की जाए और सीबीआई जांच की मंजूरी मिल जाए लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से कुछ कहा नहीं जा सकता हम बस अंदाजा लगा सकते हैं।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad