लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच योगी सरकार ने भी प्रदेश में शर्तों के साथ होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति दे दी हैं । जिसके मुताबिक हल्के लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज अब अपने घर पर होम आइसोलेशन में रह सकते हैं , हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते होंगी , जिसके लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है । प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर की गई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे संक्रमित लोग जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है । अपनी बीमारी को छिपा रहे हैं , जिससे संक्रमण के बढ़ने का खतरा है । उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का पालन करना रोगी और उसके परिवार को अनिवार्य होगा । हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि राज्य सरकार के पास कोविड हॉस्पिटल में पर्याप्त संख्या में बेड्स मौजूद हैं । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी सरकार के इस फैसले की तारीफ की है । अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर करते हुए लिखा कि मैं बेहद खुश हूं , क्योंकि अब दूसरी सरकारें भी होम आइसोलेशन की महत्ता को समझ रही हैं । दिल्ली में कोरोना की तेजी से टेस्टिंग और होम आइसोलेशन , कोविड -19 के खिलाफ हमारी महत्वपूर्ण रणनीति रही है ।
होम आइसोलेशन के लिए आवश्यक शर्तें
